नई दिल्ली, 06 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के एग्ज़िट पोल्स के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करती हुई नजर आ रही है। पोल ऑफ पोल्स में बीजेपी को 35 से 60 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को 32 से 37 सीटें मिल सकती हैं। दिल्ली विधानसभा में बहुमत के लिए 36 सीटों की आवश्यकता होती है। अगर भाजपा को बहुमत मिलता है तो वो 27 साल बाद सत्ता में लौटेगी। इससे पहले 1993 में भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे। मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज।
तीनों नेताओं के बेटे-बेटी दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हैं। खुराना के बेटे हरीश खुराना मोतीनगर से, साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। बांसुरी स्वराज नई दिल्ली से सांसद हैं।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बुधवार को 58.06% वोटिंग हुई। चुनाव परिणाम 8 फरवरी 2025 को घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद ही स्पष्ट होगा कि दिल्ली की सत्ता किसके हाथ में होगी।