तमिलनाडु के इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।

Date:

तमिलनाडु , 5 फरवरी। तमिलनाडु के इरोड ईस्ट विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक 53.63% मतदान हुआ। 53 जगहों पर 237 बूथों पर वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग सीसीटीवी और लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से वोटिंग पर नजर बनाए हुए है।

अधिकारियों ने बताया कि ठंड के कारण मतदान शुरू होने पर सुबह लोग बड़ी संख्या में नहीं आए। हालांकि, 10 बजे के बाद मतदान के लिए बूथों पर वोटरों की संख्या बढ़ी है। जो धीरे-धीरे बढ़ रही है।

इस उपचुनाव में कुल 46 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 44 निर्दलीय हैं। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के उम्मीदवार वी.सी. चंद्रकुमार और नाम तमिलर काची (NTK) की एम.के. सीतालक्ष्मी के बीच है। मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक (AIADMK) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस उपचुनाव का बहिष्कार किया है। मतदान के लिए 237 बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 9 को संवेदनशील घोषित किया गया है और वहां अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

कुल 46 उम्मीदवार मैदान में, भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही 44 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 46 उम्मीदवार मैदान में हैं, हालांकि मुकाबला सत्तारूढ़ DMK और अभिनेता-राजनेता सीमान नाम तमिलर काची (एनटीके) के बीच है।

डीएमके ने पूर्व विधायक वी सी चंद्रकुमार को मैदान में उतारा है जबकि एम के सीतालक्ष्मी एनटीके की तरफ से हैं। मुख्य विपक्षी दल AIMDMK और भाजपा ने उपचुनाव का बहिष्कार किया है। वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

इरोड ईस्ट खंड में कुल 2,27,546 वोटर्स हैं। अधिकारियों ने कहा कि 9 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है और वहां अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है।

2024 लोकसभा चुनाव में 39 सीटों के साथ DMK सबसे बड़ी पार्टी बनी थी 2024 लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु की 39 सीटों में सबसे बड़ी पार्टी DMK बनी थी। यह कांग्रेस का सहयोगी दल है। डीएमके ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत हासिल की। MDMK को 1 सीट मिली। वहीं, CPI, CPI (M) और VCK को दो-दो सीटें मिलीं। एक सीट पर IUML और MDMK ने जीती। चेन्नई सेंट्रल से भाजपा के सबसे चर्चित चेहरे के. अन्नामलाई हार गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तेलंगाना में टनल हादसा: 6 मजदूर फंसे, 14 किमी अंदर गिरा सुरंग का हिस्सा

तेलंगाना ,22 फरवरी। तेलंगाना में एक निर्माणाधीन सुरंग (टनल)...

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने की PM मोदी से मुलाकात, 8 मार्च को महिला सम्मान योजना हो सकती है लॉन्च

नई दिल्ली,22 फरवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

इस हफ्ते सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम कम हुए

नई दिल्ली,22 फरवरी। इस हफ्ते सोने के दाम में तेजी...