10 ग्राम सोने की कीमत ₹83,000 हुई, यह ऑलटाइम हाई

Date:

नई दिल्ली, 4 फरवरी। सोना आज यानी 4 फरवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 259 रुपए बढ़कर 82,963 रुपए हो गया है। इससे पहले कल यानी 3 फरवरी को सोना 82,704 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था।

चांदी के दाम में भी आज बढ़त है। ये 162 रुपए महंगी होकर 93,475 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 93,313 रुपए किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 78,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 85,350 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 78,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 85,200 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 78,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 85,200 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 78,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 85,200 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 78,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 85,250 रुपए है।

सोने में तेजी के 5 प्रमुख कारण

  • ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
  • अमेरिका ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की है, आगे भी कटौती कर सकता है।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  • महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।
  • शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा रहे हैं।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तेलंगाना में टनल हादसा: 6 मजदूर फंसे, 14 किमी अंदर गिरा सुरंग का हिस्सा

तेलंगाना ,22 फरवरी। तेलंगाना में एक निर्माणाधीन सुरंग (टनल)...

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने की PM मोदी से मुलाकात, 8 मार्च को महिला सम्मान योजना हो सकती है लॉन्च

नई दिल्ली,22 फरवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

इस हफ्ते सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम कम हुए

नई दिल्ली,22 फरवरी। इस हफ्ते सोने के दाम में तेजी...