आज सोने में बढ़त, चांदी में गिरावट

Date:

नई दिल्ली, 03 फरवरी।सोने के के दाम में आज यानी 3 फरवरी को मामूली बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 8 रुपए बढ़कर होकर 82,094 रुपए हो गया है। इससे पहले सोना 82,086 रुपए पर था। वहीं 31 जनवरी को सोने ने 82,165 रुपए प्रति दस ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

वहीं चांदी के दाम में आज गिरावट है। ये 1,058 रुपए सस्ती होकर 92,475 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले चांदी 93,533 रुपए किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,200 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,050 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 77,050 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 84,050 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,050 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 77,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 84,100 रुपए है।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में इस साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हरियाणा में भ्रष्टाचार किया तो 50 साल में ही रिटायरमेंट: अधिकारियों-कर्मचारियों पर नया नियम लागू

चण्डीगढ़,22 फरवरी। हरियाणा सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों...

शशि थरूर ने राहुल गांधी से पूछा- कांग्रेस में मेरा क्या रोल?

नई दिल्ली,22 फरवरी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर...

चैंपियंस ट्रॉफी- साउथ अफ्रीका 107 रन से जीता

नई दिल्ली, चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका ने दमदार...