10 ग्राम सोने की कीमत ₹80975, यह ऑलटाइम हाई

Date:

नई दिल्ली, 31 जनवरी।  सोना आज यानी 29 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 662 रुपए बढ़कर 80,975 रुपए हो गया है। मंगलवार को इसके दाम 80,313 रुपए प्रति दस ग्राम थे। इससे पहले सोने ने 24 जनवरी को 80,430 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

वहीं, चांदी की कीमत में भी आज बढ़त रही। ये 930 रुपए बढ़कर 90,680 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 89,750 रुपए पर थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑलटाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

इस साल अब तक ₹4,813 महंगा हुआ सोना 31 दिसंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,162 रुपए था। बीते 29 दिन में इसमें 4,813 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, 31 दिसंबर को 1 किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी। इस दौरान इसमें भी 4,663 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 83,000 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,850 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 75,950 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 82,850 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,850 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,900 रुपए है।

सोने में तेजी के 5 प्रमुख कारण

  • ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियोलॉजिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
  • अमेरिका ने हाल ही में ब्याज दरों में कटौती की है, आगे भी कटौती कर सकता है।
  • डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  • महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।
  • शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड ETF में निवेश बढ़ा रहे हैं।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हॉलीवुड एक्टर जीन हैकमैन फ्लैट में मृत मिले

नई दिल्ली,27 फरवरी। ऑस्कर अवॉर्ड विनर अमेरिकी एक्टर जीन...

सोना ₹909 गिरकर ₹85,738 पर आया

नई दिल्ली,27 फरवरी। सोने-चांदी के दाम में आज यानी...

हमास ने 4 इजराइली बंधकों के शव लौटाए

हमास ,27 फरवरी। गाजा के उग्रवादी संगठन हमास ने...

अमेरिका में एक्सीडेंट के बाद कोमा में भारतीय छात्रा

वाशिंगटन /मुंबई ,27 फरवरी। महाराष्ट्र के सतारा जिले की रहने वाली...