नई दिल्ली,22 जनवरी। शेयर बाजार में आज यानी 22 जनवरी को बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स 566 अंक की तेजी के साथ 76,404 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 130 अंक की तेजी रही, ये 23,155 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिली। IT, FMCG और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त रही। वहीं मेटल और एनर्जी स्टॉक्स पर दबाव देखने को मिला।
एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला कारोबार
- एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 1.58% और कोरिया के कोस्पी में 1.15% की तेजी रही। वहीं चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.89% की गिरावट देखने को मिली।
- NSE के डेटा के अनुसार, 21 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,920 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,50 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- 21 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 1.24% की तेजी के साथ 44,025 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.88% चढ़कर 6,049 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.64% की तेजी रही।
आज से ओपन हुआ डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO आज यानी 22 जनवरी से ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू में 24 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे। 29 जनवरी को कंपनी के BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल ₹220.50 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें 75 लाख नए शेयर जारी होंगे।