क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद प्रिया सरोज से रोका किया

Date:

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का यूपी के मछली शहर से लोकसभा सांसद प्रिया सरोज से रिश्ता पक्का हुआ है। दोनों जल्दी ही सगाई और फिर शादी करने वाले हैं।

हालांकि, रिंकू के पिता खानचंद्र सिंह और भाई सोनू सिंह ने रोका और सगाई की खबरों से इनकार किया है। जबकि उनके करीबी रिश्ता पक्का बता रहे हैं।

रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। वे 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। प्रिया सरोज ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराया था। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछली शहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम में रिंकू सिंह ऑलराउंडर रिंकू सिंह इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा।

टी-20 इंटरनेशनल में तीन फिफ्टी लगा चुके हैं रिंकू रिंकू सिंह ने 18 अगस्त 2023 को डबलिन में डेब्यू किया था। वे अब तक 3 फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। रिंकू ने 30 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 46.09 के एवरेज से 507 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 वनडे मैच भी खेले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अरविंद केजरीवाल के पंजाब से राज्यसभा जाने की अटकलें: सच्चाई या अफवाह?

नई दिल्ली,26 फरवरी। हाल ही में, आम आदमी पार्टी...

पुणे में सरकारी बस में महिला से रेप

नई दिल्ली,26 फरवरी। महाराष्ट्र के पुणे के व्यस्त स्वारगेट...

सरकार बोली- दागी नेताओं को ताउम्र बैन करना ठीक नहीं

नई दिल्ली,26 फरवरी।केंद्र सरकार आपराधिक मामलों में दोषी ठहराए...

ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू कुह्नेमन का बॉलिंग एक्शन लीगल

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुह्नेमन...