सेंसेक्स 423 अंक गिरकर 76,619 पर बंद

Date:

नई दिल्ली,17 जनवरी। सेंसेक्स आज यानी 17 जनवरी को 423 अंक की गिरावट के साथ 76,619 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 109 अंक की गिरावट रही, ये 23,201 के स्तर पर बंद होगा।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में तेजी और 21 में गिरावट रही। जबकि, एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.17% की गिरावट रही।

आज एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार रहा

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.31% और कोरिया के कोस्पी में 0.16% की गिरावट रही। वहीं चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.18% की तेजी रही।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 16 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,341 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,928 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 16 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.16% की गिरावट के साथ 43,153 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.21% गिरकर 5,937 बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.89% की गिरावट रही।

स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स के IPO का आज दूसरा दिन स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड का IPO का आज यानी 17 जनवरी को दूसरा दिन है। निवेशक इस इश्यू के लिए 20 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 23 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 16 जनवरी को सेंसेक्स 318 अंक की तेजी के साथ 77,042 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 98 अंक की तेजी रही, ये 23,311 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 735 अंक की तेजी के साथ 52,308 के स्तर पर बंद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अरविंद केजरीवाल के पंजाब से राज्यसभा जाने की अटकलें: सच्चाई या अफवाह?

नई दिल्ली,26 फरवरी। हाल ही में, आम आदमी पार्टी...

पुणे में सरकारी बस में महिला से रेप

नई दिल्ली,26 फरवरी। महाराष्ट्र के पुणे के व्यस्त स्वारगेट...

सरकार बोली- दागी नेताओं को ताउम्र बैन करना ठीक नहीं

नई दिल्ली,26 फरवरी।केंद्र सरकार आपराधिक मामलों में दोषी ठहराए...

ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू कुह्नेमन का बॉलिंग एक्शन लीगल

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुह्नेमन...