आज सोने-चांदी के दाम में तेजी

Date:

नई दिल्ली,15 जनवरी। सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 15 जनवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 241 रुपए बढ़कर 78,269 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का दाम 78,028 रुपए प्रति दस ग्राम था।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 178 रुपए बढ़कर 88,908 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले ये 88,730 रुपए प्रति किलो पर थी। सोने ने पिछले साल 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,220 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,070 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 80,070 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,070 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,120 रुपए है।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तेलंगाना में टनल हादसा: 6 मजदूर फंसे, 14 किमी अंदर गिरा सुरंग का हिस्सा

तेलंगाना ,22 फरवरी। तेलंगाना में एक निर्माणाधीन सुरंग (टनल)...

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने की PM मोदी से मुलाकात, 8 मार्च को महिला सम्मान योजना हो सकती है लॉन्च

नई दिल्ली,22 फरवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

इस हफ्ते सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम कम हुए

नई दिल्ली,22 फरवरी। इस हफ्ते सोने के दाम में तेजी...