आज सोने में बढ़त, चांदी में गिरावट

Date:

नई दिल्ली,13 जनवरी। सोने की कीमतों में आज यानी 13 जनवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 332 रुपए बढ़कर 78,350 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का दाम 78,018 रुपए प्रति दस ग्राम था।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 118 रुपए घटकर 90,150 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले ये 90,268 रुपए प्रति किलो पर थी। सोने ने पिछले साल 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,220 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,070 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 80,070 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,070 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 73,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,120 रुपए है।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 76,583 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,948 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हरियाणा में भ्रष्टाचार किया तो 50 साल में ही रिटायरमेंट: अधिकारियों-कर्मचारियों पर नया नियम लागू

चण्डीगढ़,22 फरवरी। हरियाणा सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों...

शशि थरूर ने राहुल गांधी से पूछा- कांग्रेस में मेरा क्या रोल?

नई दिल्ली,22 फरवरी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर...

चैंपियंस ट्रॉफी- साउथ अफ्रीका 107 रन से जीता

नई दिल्ली, चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका ने दमदार...