कोरोना वायरस जैसे HMPV के देश में 12 केस

Date:

नई दिल्ली,10 जनवरी। कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के देश में कुल 12 मामले हो गए हैं। गुरुवार को 3 नए केस मिले। पहला मामला उत्तर प्रदेश का है। लखनऊ में 60 साल की महिला पॉजिटिव पाई गई है। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील चौधरी ने दैनिक भास्कर से इसकी पुष्टि की।

वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग और हिम्मतनगर में 7 साल के एक बच्चे की HMPV रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। हालांकि, यह रिपोर्ट प्राइवेट अस्पताल की लैब की है। सरकारी रिपोर्ट शाम तक आएगी। महाराष्ट्र और गुजरात में 3-3, कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, पश्चिम बंगाल और यूपी में एक-एक केस सामने आए हैं।

HMPV केस सामने आने के बाद राज्यों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। इधर गुजरात में अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। हरियाणा में भी स्वास्थ्य विभाग को HMPV केसेस पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।

छोटे बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित HMPV संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। केंद्र ने राज्यों को ‘इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस’ और ‘सीवर एक्यूट रेस्परेट्री इश्यूज’ जैसी सांस की बीमारियों की निगरानी बढ़ाने और HMPV के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह दी है।

केंद्र सरकार ने कहा था- सर्दी में HMPV का इन्फेक्शन आम चीन में HMPV के बढ़ते मामलों के बीच इमरजेंसी जैसे हालात बनने की बात कही गई थी। हालांकि भारत सरकार ने 4 जनवरी को जॉइंट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक की थी। इसके बाद सरकार ने कहा था कि सर्दी के मौसम में फ्लू जैसी स्थिति असामान्य नहीं है। चीन के मामलों पर भी नजर रखे हुए हैं और सरकार इनसे निपटने के लिए तैयार है-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शांति स्थापना में महिलाओं की भागीदारी से विश्वास बढ़ता है, हिंसा घटती है: राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली,25 फरवरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में...

गोविंदा-सुनीता का 37 साल बाद तलाक हो सकता है

नई दिल्ली,25 फरवरी। एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा...

जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस ने किया यूक्रेन का समर्थन

वाशिंगटन ,25 फरवरी। अमेरिका ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र (UN)...

ट्रम्प ने ईमेल मामले में मस्क का समर्थन किया

वाशिंगटन ,25 फरवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईमेल का...