फिल्म धुरंधर के सेट से रिवील हुआ रणवीर का लुक

Date:

नई दिल्ली, रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ फोटो और वीडियो लीक हुई हैं। इन तस्वीरों में रणवीर नए लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

फिल्म धुरंधर के सेट से रिवील हुआ रणवीर का लुक

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर से उनका लुक रिवील हो गया है। इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले एक्टर ऐसे लुक में नजर नहीं आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज में रणवीर पगड़ी बांधे, सूट पैंट में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक्टर के चेहरे पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं।

फैंस कर रहे हैं लुक को कंपेयर

रणवीर सिंह दूसरी वायरल फोटो में लंबे बाल, दाढ़ी-मूंछ और कुर्ता पयाजामा पहने हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग एक्टर का कंपैरिजन फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के लुक से कर रहे हैं। तो कई रणवीर के लुक का कंपैरिजन फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर के लुक से कर रहे हैं।

रॉ एजेंट की भूमिका में दिखेंगे रणवीर

रिपोर्ट्स के मुताबिक,रणवीर सिंह फिल्म धुरंधर में एक रॉ एजेंट का रोल प्ले कर रहे हैं। साथ ही फिल्म को रियल इंसिडेंट पर बेस्ड बताया जा रहा है। फिल्म धुरंधर के सेकेंड शेड्यूल को शुरू करने से पहले रणवीर सिंह फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने गए थे।

अक्षय खन्ना का लुक भी हुआ वायरल

फिल्म के सेट से अक्षय खन्ना का लुक भी रिवील हुआ है। एक फोटो में एक्टर जीप में बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके माथे से खून बहता नजर आ रहा है।

जुलाई 2024 में हुई थी फिल्म की अनाउंसमेंट

वहीं बात करें फिल्म की तो जुलाई 2024 में रणवीर सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अरविंद केजरीवाल के पंजाब से राज्यसभा जाने की अटकलें: सच्चाई या अफवाह?

नई दिल्ली,26 फरवरी। हाल ही में, आम आदमी पार्टी...

पुणे में सरकारी बस में महिला से रेप

नई दिल्ली,26 फरवरी। महाराष्ट्र के पुणे के व्यस्त स्वारगेट...

सरकार बोली- दागी नेताओं को ताउम्र बैन करना ठीक नहीं

नई दिल्ली,26 फरवरी।केंद्र सरकार आपराधिक मामलों में दोषी ठहराए...

ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू कुह्नेमन का बॉलिंग एक्शन लीगल

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुह्नेमन...