कर्नाटक में BJP नेता सीटी रवि गिरफ्तार- महिला मंत्री को प्रॉस्टिट्यूट कहने का आरोप

Date:

नई दिल्ली,20 दिसंबर। कर्नाटक के भाजपा नेता और विधान परिषद सदस्य (MLC) सीटी रवि को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन पर महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर को प्रॉस्टिट्यूट कहने का आरोप है।

लक्ष्मी ने सीटी रवि के खिलाफ बेलगावी के हिरेबागीवाड़ी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई, जिसके बाद रवि को पूछताछ के लिए खानपुरा पुलिस स्टेशन लाया गया। इसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

रवि ने मंत्री लक्ष्मी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं बोला है। कांग्रेस उन्हें फंसा रही है। उन्होंने कभी महिला मंत्री के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया।

रवि ने कांग्रेस नेताओं और पुलिस पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। लिखित शिकायत में उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो पुलिस और कांग्रेस इसकी जिम्मेदार होगी।

शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद रवि को बेलगावी के मुटाग सेंटर में मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया। बेलगावी पुलिस उन्हें जिला कोर्ट में पेश करेगी।

BJP नेता के वकील बोले- रवि की जान को खतरा

रवि के वकील चेतन ने बताया कि जैसे ही उन्हें हिरासत में लिए जाने की सूचना मिली, वे तुरंत खानपुरा पुलिस स्टेशन पहुंचे। लेकिन उन्हें रवि से मिलने नहीं दिया गया।

वकील ने कहा कि किसी भी आरोपी को पुलिस हिरासत के दौरान या जब भी उससे पूछताछ की जाती है, अपने वकील से मिलने का अधिकार है। इसके बावजूद हमें 1.5 घंटे तक अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

जब हम सीटी रवि से मिले, तो उन्होंने कहा कि वे FIR दर्ज कराना चाहते हैं। रवि के मुताबिक उनकी जान को खतरा है। वकील का आरोप है कि लिखित शिकायत के बावजूद खानपुरा पुलिस ने उनकी FIR दर्ज नहीं की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड में फॉरेस्ट फंड से खरीदे गए iPhone: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

देहरादून ,22 फरवरी।  के लिए आवंटित फॉरेस्ट फंड के...

तेलंगाना में टनल हादसा: 6 मजदूर फंसे, 14 किमी अंदर गिरा सुरंग का हिस्सा

तेलंगाना ,22 फरवरी। तेलंगाना में एक निर्माणाधीन सुरंग (टनल)...

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने की PM मोदी से मुलाकात, 8 मार्च को महिला सम्मान योजना हो सकती है लॉन्च

नई दिल्ली,22 फरवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

इस हफ्ते सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम कम हुए

नई दिल्ली,22 फरवरी। इस हफ्ते सोने के दाम में तेजी...