वर्ल्ड चेस चैंपियन गुकेश भारत लौटे

Date:

नई दिल्ली, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश भारत लौट आए हैं। सोमवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। 18 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सिंगापुर में 12 दिसंबर को वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

उन्होंने चीन के डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से फाइनल में हराया। इतनी कम उम्र में खिताब जीतने वाले गुकेश दुनिया के पहले प्लेयर हैं। इससे पहले 1985 में रूस के गैरी कैस्परोव ने 22 साल की उम्र में यह खिताब जीता था।

गुकेश ने चीनी खिलाड़ी को 14वें गेम में हराकर यह टाइटल जीता। 25 नवंबर को चैंपियनशिप का फाइनल शुरू हुआ था, 11 दिसंबर तक दोनों के बीच 13 गेम खेले गए। स्कोर यहां 6.5-6.5 से बराबर था। गुकेश ने आज 14वां गेम जीता और एक पॉइंट की बढ़त लेकर स्कोर 7.5-6.5 कर दिया।

विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी गुकेश चेस के वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले भारत के दूसरे ही प्लेयर बने। 2012 में विश्वनाथन आनंद चेस चैंपियन बने थे। गुकेश ने 17 साल की उम्र में FIDE कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट भी जीता था। तब वह इस खिताब को जीतने वाले भी सबसे युवा प्लेयर बन गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

वक्फ बिल में 14 बदलावों को केंद्र की मंजूरी

नई दिल्ली,27 फरवरी। केंद्र सरकार ने वक्फ बिल में...

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान Vs बांग्लादेश मुकाबले

नई दिल्ली, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश...

इंग्लैंड चैंपियंस-ट्रॉफी से बाहर, अफगानिस्तान ने 8 रन से हराया

नई दिल्ली, क्रिकेट जगत में एक बड़ा उलटफेर देखने...

अरविंद केजरीवाल के पंजाब से राज्यसभा जाने की अटकलें: सच्चाई या अफवाह?

नई दिल्ली,26 फरवरी। हाल ही में, आम आदमी पार्टी...