सोना ₹686 बढ़कर ₹76,559 पर पहुंचा, चांदी ₹336 गिरकर ₹90,620 प्रति किलो बिक रही

Date:

नई दिल्ली,21 नवम्बर। सोने की कीमतों में आज (21 नवंबर) बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 686 रुपए बढ़कर 76,559 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 75,873 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, चांदी की कीमत में भी आज गिरावट है। ये 336 रुपए गिरकर 90,620 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 90,956 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,770 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,950 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,450 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,950 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,950 रुपए है।
भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,5050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,000 रुपए है।

जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। कीमत 74 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आने की गुंजाइश कम है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में अगले साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हॉलीवुड एक्टर जीन हैकमैन फ्लैट में मृत मिले

नई दिल्ली,27 फरवरी। ऑस्कर अवॉर्ड विनर अमेरिकी एक्टर जीन...

सोना ₹909 गिरकर ₹85,738 पर आया

नई दिल्ली,27 फरवरी। सोने-चांदी के दाम में आज यानी...

हमास ने 4 इजराइली बंधकों के शव लौटाए

हमास ,27 फरवरी। गाजा के उग्रवादी संगठन हमास ने...

अमेरिका में एक्सीडेंट के बाद कोमा में भारतीय छात्रा

वाशिंगटन /मुंबई ,27 फरवरी। महाराष्ट्र के सतारा जिले की रहने वाली...