43 साल के धोनी IPL खेल सकते हैं,कहा- कुछ और साल क्रिकेट एंजॉय करना चाहता हूं,

Date:

नई दिल्ली-टीम इंडिया पूर्व कप्तान एमएस धोनी (43) ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलने के संकेत दिए हैं। धोनी ने कहा कि वे कुछ और साल इस खेल को एंजॉय करना चाहते हैं।

अभी तक धोनी ने अपनी अवेलिबिलिटी के बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है। धोनी को CSK मैनेजमेंट की 29-30 अक्टूबर को होने वाली मीटिंग में शामिल होना है, लेकिन उनके शामिल होने को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है। IPL के लिए रिटेंशन लिस्ट देने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। CSK मैनेजमेंट की मीटिंग में ही धोनी पर फैसला होना है।

एमएस धोनी IPL के पहले सीजन से ही चेन्नई से खेल रहे हैं। उन्होंने अब कप्तानी छोड़ दी है। पिछले सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ ने CSK की कप्तानी की थी, लेकिन टीम प्ले ऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। धोनी की कप्तानी में CSK 5 खिताब जीत चुकी है।

धोनी बोले- प्रोफेशनल क्रिकेट मुश्किल धोनी ने शुक्रवार को एक प्रमोशनल इवेंट में कहा- ‘बचपन में हम शाम 4 बजे खेलने के लिए बाहर जाते थे और खेल का आनंद लेते थे। लेकिन जब आप प्रोफेशनल स्पोर्ट खेल रहे होते हैं, तो क्रिकेट को एक खेल के तौर पर इंजॉय करना कठिन हो जाता है। मैं यही करना चाहता हूं।

यह कठिन नहीं है। इमोशन होंगे, पर वहां कमिटमेंट भी होगा। मैं इस खेल को कुछ साल और इंजॉय करना चाहता हूं। मुझे खुद को 9 महीने तक फिट रखना पड़ता है, ताकि ढाई महीने IPL खेल सकूं। इसके लिए प्लान करना जरूरी होता है। साथ ही थोड़े समय शांत भी रहना होता है।​​​​​’​

पिछले सीजन में 224 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए धोनी ने IPL के पिछले सीजन में 11 मैच खेले थे। उन्होंने 224.48 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए थे। उनका बेस्ट नाबाद 37 रन रहा। धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पारी के आखिर ओवर में टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या को लगातार 3 सिक्स लगाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अरविंद केजरीवाल के पंजाब से राज्यसभा जाने की अटकलें: सच्चाई या अफवाह?

नई दिल्ली,26 फरवरी। हाल ही में, आम आदमी पार्टी...

पुणे में सरकारी बस में महिला से रेप

नई दिल्ली,26 फरवरी। महाराष्ट्र के पुणे के व्यस्त स्वारगेट...

सरकार बोली- दागी नेताओं को ताउम्र बैन करना ठीक नहीं

नई दिल्ली,26 फरवरी।केंद्र सरकार आपराधिक मामलों में दोषी ठहराए...

ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू कुह्नेमन का बॉलिंग एक्शन लीगल

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुह्नेमन...