महाराष्ट्र के पुणे में ऑडी कार ने फूड डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी फिर कुचला

Date:

पुणे ,11 अक्टूबर। महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का नया मामला सामने आया है। मुंढवा इलाके में ताड़ीगुट्टा के पास एक ऑडी कार ने फूड डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। फिर कार से कुचलकर भाग गया।

घायल बाइक सवार को अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रऊफ अकबर शेख के रूप में हुई। पुलिस ने बताया, कार सवार ने इससे पहले एक स्कूटी को भी टक्कर मारी, जिसमें 3 घायल हो गए।

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उसकी पहचान 34 साल के आयुष तायल के रूप में हुई। वह एक प्राइवेट कंपनी में बड़ा अधिकारी है। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया।

टक्कर मारने के बाद भी आरोपी ने कार नहीं रोकी पुणे पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार (10 अक्टूबर) देर रात करीब 1.35 बजे की है। मुंढवा इलाके में गूगल ऑफिस के बाहर ऑडी कार में सवार आरोपी ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी। फिर उसने फूड डिलीवरी बॉय की बाइक पर कार चढ़ा दी। शुरुआती जानकारी में पता चला कि कार ड्राइवर शराब के नशे में था।

बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद भी आरोपी ने कार नहीं रोकी। उसने घायल शख्स को कार के नीचे कुचल दिया और तेजी से भाग गया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरे से पहले कार की पहचान की। फिर उसके मालिक का पता लगाया। आरोपी को हड़पसर इलाके में उसके घर से अरेस्ट कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड में फॉरेस्ट फंड से खरीदे गए iPhone: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

देहरादून ,22 फरवरी।  के लिए आवंटित फॉरेस्ट फंड के...

तेलंगाना में टनल हादसा: 6 मजदूर फंसे, 14 किमी अंदर गिरा सुरंग का हिस्सा

तेलंगाना ,22 फरवरी। तेलंगाना में एक निर्माणाधीन सुरंग (टनल)...

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने की PM मोदी से मुलाकात, 8 मार्च को महिला सम्मान योजना हो सकती है लॉन्च

नई दिल्ली,22 फरवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

इस हफ्ते सोना महंगा हुआ, चांदी के दाम कम हुए

नई दिल्ली,22 फरवरी। इस हफ्ते सोने के दाम में तेजी...