रेणुकास्वामी मर्डर केस- सुपरस्टार दर्शन के कपड़ों पर खून था

Date:

नई दिल्ली,5 सितम्बर।साउथ के मशहूर एक्टर दर्शन थुगुदीपा और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा के चर्चित रेणुकास्वामी मर्डर केस में पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।

इस चार्जशीट में कहा गया है कि दर्शन के कपड़ों और पवित्रा की जूती पर खून के धब्बे पाए गए थे। वहीं दोनों ने फैन रेणुकास्वामी को इस हद तक टॉर्चर किया कि उसके प्राइवेट पार्ट पर करंट तक लगाया।

पुलिस ने चश्मदीदों के बयान सहित करीब 230 सबूतों के साथ चार्जशीट पेश की है। मामले में दर्शन और पवित्रा पहले से ही जेल की सजा काट रहे हैं।

क्राइम सीन से विनती करते रेणुकास्वामी की फोटो भी शामिल
चार्जशीट में पुलिस ने क्राइम सीन से ली गई एक तस्वीर भी शामिल की है जिसमें रेणुकास्वामी आरोपियों से विनती करता नजर आ रहा है।

मीडिया रिपाेर्ट्स की मानें तो रेणुकास्वामी की हत्या करने से पहले पवित्रा ने खुद जूती से उसकी पिटाई की थी।

पुलिस ने चार्जशीट में दर्शन, पवित्रा सहित 17 आरोपियों के कपड़ों पर खून के धब्बों की फोरेंसिक रिपोर्ट भी पेश की है।

पुलिस को रेणुकास्वामी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसे बेरहमी से पीटा गया था। प्रताड़ित करने के लिए बिजली के झटके दिए गए थे। शरीर पर कई चोट के निशान थे और एक कान तक गायब था।

ये सारे सबूत इस बात की गवाही देते हैं कि रेणुका को बुरी तरह मारा-पीटा गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपियों ने लाश को ठिकाने लगा दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हॉलीवुड एक्टर जीन हैकमैन फ्लैट में मृत मिले

नई दिल्ली,27 फरवरी। ऑस्कर अवॉर्ड विनर अमेरिकी एक्टर जीन...

सोना ₹909 गिरकर ₹85,738 पर आया

नई दिल्ली,27 फरवरी। सोने-चांदी के दाम में आज यानी...

हमास ने 4 इजराइली बंधकों के शव लौटाए

हमास ,27 फरवरी। गाजा के उग्रवादी संगठन हमास ने...

अमेरिका में एक्सीडेंट के बाद कोमा में भारतीय छात्रा

वाशिंगटन /मुंबई ,27 फरवरी। महाराष्ट्र के सतारा जिले की रहने वाली...