रिलायंस-डिज्नी मर्जर से देश का सबसे बड़ा नेटवर्क बनेगा

Date:

डिज्नी और रिलायंस एंटरटेनमेंट एक हो रहे हैं। इसके मर्जर को कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया, यानी CCI से मंजूरी मिल गई है। ये भारत की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बनेगी। ये एक स्पोर्ट्स पावरहाउस भी बन जाएगा। कंपनी के पास पूरे भारत में 75 करोड़ दर्शक होंगे।

नई कंपनी के पास कितने चैनल और OTT प्लेटफॉर्म होंगे-
इस मेगा-मर्जर में डिज़्नी स्टार के 80 चैनल और रिलायंस Viacom18 के 40 चैनल जुड़ जाएंगे। यानी, कुल 120 चैनल हो जाएंगे। हालांकि, इनमें से कुछ चैनल्स को बंद किया जा सकता है। दोनों के पास OTT ऐप भी है- डिज्नी हॉटस्टार और जियो सिनेमा। मर्जर के बाद बनी नई कंपनी के पास 2 लाख घंटे का डिजिटल कंटेंट हो जाएगा।

वायाकॉम 18 के पास BCCI मैनेज्ड क्रिकेट मैचों के टीवी अधिकार भी हैं, जबकि डिज्नी स्टार के पास 2027 तक IPL ब्रॉडकास्ट करने के टीवी अधिकार हैं। वहीं रिलायंस के पास उसके OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर IPL दिखाने के अधिकार हैं। रिलायंस के न्यूज चैनल्स इस डील का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वो नेटवर्क 18 ग्रुप के तहत आते हैं।

जॉइंट वेंचर को 30,000 से अधिक डिज्नी कंटेंट एसेट के लाइसेंस के साथ भारत में डिज्नी फिल्मों और प्रोडक्शन को डिस्ट्रीब्यूट करने के एक्सक्लूसिव राइट भी दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हॉलीवुड एक्टर जीन हैकमैन फ्लैट में मृत मिले

नई दिल्ली,27 फरवरी। ऑस्कर अवॉर्ड विनर अमेरिकी एक्टर जीन...

सोना ₹909 गिरकर ₹85,738 पर आया

नई दिल्ली,27 फरवरी। सोने-चांदी के दाम में आज यानी...

हमास ने 4 इजराइली बंधकों के शव लौटाए

हमास ,27 फरवरी। गाजा के उग्रवादी संगठन हमास ने...

अमेरिका में एक्सीडेंट के बाद कोमा में भारतीय छात्रा

वाशिंगटन /मुंबई ,27 फरवरी। महाराष्ट्र के सतारा जिले की रहने वाली...